Tuesday, October 27th, 2026

राष्ट्रपति निर्वाचन में मुख्यमंत्री चौहान ने किया मतदान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए विधानसभा परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान किया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा मतदान के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने मतदान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मतदाताओं के लिए तय की गई पंक्ति और अपने स्थान पर खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मतदान के बाद अन्य विधानसभा सदस्यों ने मतदान किया।

 

 

#Presidential election

Source : Agency

पाठको की राय