Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर किया रावण के पुतले का दहन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में रावण के पुतले का दहन किया । प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह तथा सुपुत्र कुणाल सिंह भी उपस्थित थे। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने रावण दहन के उपरांत उपस्थित सुरक्षा स्टाफ, अधिकारी- कर्मचारियों को दशहरे की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की।

 

#पुतले का दहन

Source : Agency

पाठको की राय