Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक, महान देशभक्त और समाजसेवी थे। उनका जन्म 12 फ़रवरी 1824 को टंकारा, गुजरात में हुआ। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्वतंत्रता दिलाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। 'वेदों की ओर लौटो' यह उनका प्रमुख नारा था। उनका स्वर्गवास 30 अक्टूबर 1883 को हुआ।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने राष्ट्रीय नव जागरण के लिए अपने ज्ञान, तपोबल, आध्यात्मिक शक्ति से राष्ट्र एवं समाज के नवनिर्माण के लिए जो अखण्ड दीप प्रज्जवलित किया वह युगों-युगों तक प्रकाशित रहेगा।

 

#दयानंद सरस्वती को नमन

Source : Agency

पाठको की राय