Wednesday, October 21st, 2026

धनतेरस पर मुख्यमंत्री चौहान ने खरीदी पूजा की थाली

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का, पूजा की थाली और दीपक खरीदा। मुख्यमंत्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी खाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए आये सभी नागरिकों से भेंट कर धनतेरस की शुभकामनाएँ भी दीं।

 

#खरीदी पूजा की थाली

Source : Agency

पाठको की राय