मुख्यमंत्री चौहान औबेदुल्लागंज में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान औबेदुल्लागंज में धाकड़ (नागर) समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने सपत्नीक वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों का विवाह हुआ।
मुख्यमंत्री चौहान ने धाकड़ समाज के छात्रावास एवं मांगलिक भवन का शिला पूजन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समाज द्वारा विगत 37 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में 2 वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं हुआ। अब तक 1800 से अधिक विवाह कराए जा चुके हैं। आज भी 23 जोड़ों का विवाह कराया गया है। सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक सुरेंद्र पटवा, मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जन-प्रतिनिधि और धाकड़ समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पाठको की राय