Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने आम का पौधा लगाया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के अंतर्गत आज निवास में आम का पौधा रोपा।

आम स्वाद, सुवास और रंग-रूप के कारण फलों का राजा कहा जाता है। आम की लगभग एक हजार से अधिक किस्में हैं, जिनमें व्यापारिक दृष्टिकोण से 40-50 किस्में ही उपयुक्त पाई गई हैं। आम भारत वर्ष का सर्वसुलभ और लगभग हर प्रांत में आसानी से लगाया जा सकने वाला फल है। दशहरी, लगड़ा, चौसा, फजरी, अलफांजो, तोतापरी, बाम्बे ग्रीन आदि आम की प्रमुख किस्में हैं। मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले के कट्टीवाड़ा में होने वाले नूरजहाँ, रीवा के सुंदरजा की अपनी विशिष्ट पहचान है। प्रदेश में आम्रपाली, मल्लिका, गाजरिया, दहीयड़ आदि कुछ स्थानीय किस्में हैं।

आम का फल, इसकी पेड़ की छाल विशिष्ट औषधियों से परिपूर्ण होती हैं। मांगलिक अवसरों पर घरों में द्वार पर आम की पत्तियों की सज्जा की जाती है। पत्ती सरल, लम्बी एवं भाले के समान होती है। फूल छोटे-छोटे एवं समूह में रहते है, जिसे मंजरी कहते हैं। आम का तना लम्बा एवं मजबूत होता है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय