Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, कदम्ब और जामुन के पौधे रोपे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला ही स्थित उद्यान में बरगद, कदम्ब और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथभोपाल के एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी और मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के वरिष्ठ फोटोग्राफर विजय शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ ग्वालियर के नि:स्वार्थ रक्त सेवक सुधीर त्रिपाठी तथा सुधीर राव दुरापे ने पौध रोपण किया। पौध रोपण में श्रीमती मालती द्विवेदी, श्रीमती मंजू मिश्रा, सर्वश्री प्रियम, दीपक गुप्ता, डॉ. अक्षय छारी, आकाश प्रजापति, अनिल कुमार गुप्ता, ध्रुव छारी भी शामिल हुए।

 

#Chief Minister Chauhan

Source : Agency

पाठको की राय