Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पंडित माखनलाल चतुर्वेदी को नमन

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने वाले साहित्यकार और पत्रकारिता क्षेत्र के स्तंभ पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर नमन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में पंडित चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया और उनके योगदान का स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने 31 वर्ष पहले पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल प्रारंभ किया था।

 

#नमन

Source : Agency

पाठको की राय