Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हरदा के नेहरू स्टेडियम में विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में स्वामित्व योजना की चरणबद्ध प्रक्रिया की गतिविधियों का बखूबी प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदर्शनी में हरदा जिले के दर्शनीय एवं पुरातात्विक महत्व के पर्यटन स्थलों, शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन के लिये किये गये प्रयासों, एक जिला-एक उत्पाद के तहत बाँस उत्पादन और बाँस से बने उत्पादों के आकर्षक फोटो प्रदर्शित किये गये। प्रदर्शनी में हरदा जिले में ड्यूरम गेहूँ उत्पादन, गेहूँ से बने उत्पाद, मूंग उत्पादन, अतिवर्षा के दौरान हरदा में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन, आँगनवाड़ियों में लगे सौलर लाइट और पंखे भी प्रदर्शित किए गए। मुख्यमंत्री चौहान ने हरदा प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

 

#development exhibition

Source : Agency

पाठको की राय