Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अमरजीत भगत के विभागों खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी. सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय