Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार संग केक काटा

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार संग केक काटा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है। साथ ही बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा है - कि जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है। जिनका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है। तस्वीरों में भूपेश बघेल अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा प्रदेश के तमाम मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया है कि- 'छत्तीसगढ़ की पहचान, माटी पुत्र, गांव गरीब, युवा किसान की बुलंद आवाज, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो ईश्वर से यही प्रार्थना हैं ।'

 

#Chief Minister Bhupesh Baghel

Source : Agency

पाठको की राय