Monday, October 19th, 2026

आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा अनावरण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए निम्नलिखित घोषणाएं की-

  • खरखरा जलाशय का नामकरण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर करने की घोषणा।
  • मोहदीपाठ-खरखरा परियोजना का नामकरण दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर किया जाएगा।
  • गोडमर्रा से सुरेगांव तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति।
  • गोडमर्रा पाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा

 

#Bhupesh Baghel

Source : Agency

पाठको की राय