मुख्यमंत्री दूसरी बार बने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के निर्विरोध दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं, साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई हैं। एक स्थानीय होटल में हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ की वार्षिक सामान्य सभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का गुरुचरण सिंह होरा ने प्रस्तावित रखा और अवतार सिंह जुनेजा ने उसका समर्थन किया, बाद में सदस्यों ने सर्वसम्मति से भूपेश बघेल को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। इस चुनाव में गुरुचरण सिंह होरा को महासचिव चुना गया है। होरा लगातार चौथी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। अवतार सिंह जुनेजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। वे कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेगे। रणधीर सिंह विरदी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के महासचिव अनिल धुपर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए, वे निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षक भी थे।
ये पदाधिकारी चुने गए
उपाध्यक्ष - डॉ अजय पाठक ,दीपक गुप्ता,जी एस बॉम्बरा, एस स्वामीनाथन, डॉ हिमांशु द्विवेदी, अशोक बरडि?ा अमित चौधरी। सह सचिव - रूपेन्द्रसिंह चौहान, सुनील सुराना, सुशील बलानी,तरण जीत सिंह होरा,रोहिन सेंटियागो। कार्यकारी सदस्य - जितेंद्र खालसा, डॉ दीपक कवर, आशीष सराफ, चरणजीत ओबेराय, प्रकाश कलश, प्रदीप मथानी, नेल्सन जातींन कुमार, ऋषि बंछोर, वी विश्वकर्मा ,जसप्रीत खनूजा ,सौम्या बत्रा।
विशेष आमंत्रित सदस्य - डॉ. अतुल शुक्ला, संजय शुक्ला (आई एफ एस), ललित शाह, कैलाश दीक्षित, पंकज सारडा, भूपेश पिथालिया, ओपी अग्रवाल, गुरमीत सिंह भाटिया, राजेश पाटील, तरसिस मेरिल, कोहिनूर गोवर्धन, कुलबीर सिंह, संजय तिवारी, कमलेश करम, सोपान करनेवार, अमरजीत सिंह चड्ढा, रामावतार जैन, निलय कुमार, एसए रिजवी, सुधीर वर्मा, जीएन प्रधान, अर्जुन कुमार, अजय परख, अनिल तुल्यानी, सिद्धार्थ देवरस, तापस चटर्जी, सूर्यकांत खंडेलवाल, कवल्दीप जुनेजा, रूप बिजौरा, संजय शुक्ला, विकास कपूर, थॉमस फिलिप, डॉ. केएल आजाद, देवेश शुक्ल, रूप बिजौरा।

पाठको की राय