Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री बघेल ने किया तारामण्डल का लोकार्पण

दुर्ग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर में 2 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तारामण्डल का लोकार्पण किया। यह तारामण्डल शहरवासियों को ब्रम्हांड से परिचित कराएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरवासियों एवं स्कूली बच्चों के साथ तारामण्डल के विहंगम दृश्यों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय