Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के गीदम रोड स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने धुरवा समाज सहित विभिन्न समाज के प्रमुखोें तथा जनप्रतिनिधियों से भेंटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय