Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री ने किया 40 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जगदलपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से 18 हितग्राहियों को उपचार हेतु 15 लाख 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। इसी प्रकार उद्योग एवं जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने स्वेच्छानुदान मद से 305 हितग्राहियों को उपचार के लिए 24 लाख 88 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी है। जिनमें मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर तहसील के आठ हितग्राहियों को 06 लाख रूपए, बकावण्ड तहसील के दो हितग्राही को एक-एक लाख रूपए, बास्तानार तहसील के दो हितग्राहियों को 03 लाख रूपए, लोहण्डीगुड़ा तहसील के दो हितग्राहियों को तीन लाख रूपए, जगदलपुर तहसील के एक हितग्राहियों को एक लाख रूपए और दरभा तहसील के तीन हितग्राहियों को 15 हजार रूपए की प्रदान की।

इसके अलावा उद्योग मंत्री लखमा ने जगदलपुर तहसील के 160 हितग्राहियों को 11 लाख 28 हजार रूपए, दरभा तहसील •े 57 हितग्राहियों को 05 लाख 55 हजार रूपए, बस्तर तहसील के 53 हितग्राहियों को 04 लाख 75 हजार रूपए, बकावण्ड तहसील के 18 हितग्राही को दो लाख 25 रूपए, तोकापाल तहसील के 06 हितग्राहियों को 50 हजार रूपए और लोहण्डीगुड़ा तहसील के 11 हितग्राहियों को 55 हजार रूपए की राशि उपचार एवं अन्य आर्थिक सहयोग •े रूप में स्वीकृति प्रदान की है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय