Saturday, October 24th, 2026

वरिष्ठ आईएएस एम गीता के निधन पर मुख्यमंत्री व एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया

रायपुर
छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ आइएएस एम गीता के निधन पर मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 1997 बैच की आइएएस गीता की कल उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन का समाचार आते ही प्रशासनिक अधिकारी भी शोक में डूब गए। हर कोई उनसे जुड़ा अनुभव साझा करने लगा।

वहीं, मुख्यमंत्री ने श्रदांजलि देते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डा. एम गीताजी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उनका योगदान अंकित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को संबल दे। आईएएस एसोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए स्वजनों को संबल दिया है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय