Wednesday, October 21st, 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फेक्टर 8 व 9 के इंजेक्शन उपलब्ध कराए

भिलाई
लाइलाज बीमारी हीमोीलिया से ग्रसित दुर्ग जिले के पेशेंट जिन्हें इलाज हेतु दूसरे शहरो या अन्य प्रदेशों में जाना होता था उनके लिए यह खबर राहत लेकर आयी है कि अब दुर्ग अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों को लगने वाली औषधि फेक्टर 8 और फेक्टर 9 उपलब्ध हो गई है। आज दुर्ग अस्पताल में 150 फेक्टर इंजेक्शन मिले। और जो भी मरीज होंगे वे दुर्ग अस्पताल में शीघ्र संपर्क कर अपना फेक्टर लगवा सकते है। और आगे के लिए भी कोई परेशानी नही होगी।

इस के उपलब्ध कराने में समाज सेवी पत्रकार आर एन रामराव एवं हीमोफीलिया सोसायटी छत्तीसगढ़ के प्रयास सराहनीय रहे हैं साथ ही यह तब संभव हो पाया जब दुर्ग अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर ने मरीजों की बातो और परेशानियों को गौर से सुना, उनकी तकलीफों का आँकलन करते हुए शीघ्रता से कदम उठाते हुए सभी कार्यवाहिया पूर्ण करवाई। जिसके परिणाम स्वरूप वर्षो से फेक्टर के लिए तरसते मरीजों को राहत मिली। इस हेतु इस लाइलाज बीमारी से ग्रस्त मरीज एवं उनके संबंधी, हीमोफीलिया सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गंभीर सिंह ठाकुर का अस्पताल के स्टाफ  का तथा आर एन रामराव  एवं जे के साहू को तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और उनकी ओर आशा भरी नजरों से देखते हैं कि भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग मरीजों को मिलता रहे।

 

#Chief Medical

Source : Agency

पाठको की राय