Monday, October 26th, 2026

छग के कराते खिलाडियों ने जीते 12 पदक

रायपुर

सेको इंटरनेशनल कराते इंडिया तथा भारत कराते एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रुप से ई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 17 व 18 जून को इंडियन ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें इससे संबद्ध कराते एसोसिएशन के खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के कराते खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ कराते खिलाडियों ने कुल 12 पद हासिल किए जिसमें 1 स्वर्ण, तीन रजत व 8 कांस्य पदक शामिल है।

जिन खिलाडियों ने छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल किए उनमें इशिता सिंह, सिल्वर और ब्रॉन्ज, अमृतांश कुसरे, गोल्ड मेडल, श्रीजल वर्मा, सिल्वर मेडल, तनय अग्रवाल, ब्रॉन्ज मेडल, यश चौधरी, ब्रॉन्ज मेडल, पुण्य श्री हरि, ब्रॉन्ज मेडल, ऋषभ पोर्ते, ब्रॉन्ज मेडल, पद्मा ब्योहार, सिल्वर मेडल, साहिल कुमार भगत, 2 ब्रॉन्ज मेडल, कल्पना साहू, ब्रॉन्ज मेडल तथा रोहित तिग्गा, ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय