Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने खून से लिखा खत: हसदेव जंगल कटाई रोकने पीएम मोदी और सीएम साय को खून से लिखा लेटर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव की जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा अपने खून से पत्र लिखा है। प्रदेश सचिव कसार ने बताया कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार हसदेव के जंगलों की कटाई की जा रही है, तब से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है।

पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा की प्राम लला अयोध्या में आने वाले है, तो भगवान राम के ननिहाल को क्यों नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने गुहार लगाया कि जिस जंगल (हसदेव अरण्य) में राम ने वनवास का समय माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बिताया उसे कटने से बचा लीजिए। उन्होंने आगे लिख अहिया कि अपने खून से पत्र लिखकर हम मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच करा के परसा को कटने से बचा लीजिए। कसार ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अडानी प्रेम कहीं और दिखाइए, जंगल कटने से साबित होता है। आप राम के नाम पर ढोंग करते है। क्योंकि आप राम की निशानी को अडानी  के हित में बर्बाद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है। आप जल जंगल जमीन की रक्षा करें सीएम विष्णुदेव साय। अगर आदिवासियों का घर छीन जाएगा, तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जियेंगे। उन्होंने खून के खत में आगे लिखा कि आप खुद आदिवासी समुदाय से आते हैं आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं। फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। राज्य को अडानीगढ़ बनने से बचना होगा।

 

#Congress leader#wrote a letter in blood#stop deforestation#Hasdev forest.

Source : Agency

पाठको की राय