Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप इंडिया में नंबर वन, विश्व में 94 स्थान

रायपुर
छत्तीसगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप इंडिया में नंबर वन और अब विश्व रैंकिंग में टॉप 100 के अंदर जगह बना ली है। वहीं सीनियर में दो साल से लगातार पहले स्थान पर बनी हुई हैं। डेनमार्क बैडमिंटन इंटरनेशनल में सेमीफाइनल वा मेक्सिको में क्वार्टर तक के अच्छे प्रदर्शन से आकर्षि का वर्ल्ड रैंक 94 वें स्थान पर हैं।

आकर्षी अंडर 15, 17 और 19 की नेशनल चैंपियन बनी और सीनियर नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। वह जूनियर वर्ग में एशियन चैंपियनशिप जकार्ता इंडोनेशिया और विश्व जूनियर चैंपियनशिप स्पेन और इंडोनेशिया में भारतीय दल का हिस्सा रही। आकर्षी ने एशियाड 2018 इंडोनेशिया में व साउथ एशियन गेम नेपाल में भी भारत के लिए प्रतिनिधत किया और पदक हासिल किया। आकर्षी कई देश विदेश के टूनार्मेंट में हिस्सा ले कर देश का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने शाहीद कौशल व गुंडाधुर पुरस्कार से आकर्षी को सम्मानित किया।

20 साल की आकर्षी दुर्ग की निवासी है। बचपन में भिलाई में प्रशिक्षण लिया। प्रकाश पादुकोण एकेडमी बंगलौर से भी आकर्षी ने प्रशिक्षण लिया और वर्तमान में सुचित्रा बैडमिंटन एकेडमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इंडिया गवर्नमेंट की टॉप ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत आकर्षी भविष्य में देश के लिए कॉमनवेल्थ, एशियाड व ओलंपिक की तैयारी में जुटी है।

बता दें कि इससे पहले आकर्षी की विश्व रैंकिंग 103 थी। विश्व बैडमिंटन एसोसिएशन ने ताजा रैंकिंग जारी की है जिसमें वह टॉप 100 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। टूनार्मेंट के आधार पर आकर्षी की अब 94 रैंकिंग है, जिसे और बेहतर करने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय