Monday, October 26th, 2026

छत्तीसगढ़ी ओलंपिक 2023-24 का आयोजन 17 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर

जगदलपुर.
शासन के निदेर्शानुसार ग्राम पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक छत्तीसगढि?ा ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जाना है। छत्तीसगढि?ा ओलम्पिक आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग को सौंपा गया है। आयोजन हेतु विकासखण्डों, नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक राजीव युवा मिता क्लब (ग्राम पंचायत-वार्ड) में जोन व विकासखण्ड स्तर, नगरीय एवं जिला स्तर पर निर्धारित तिथियों में छत्तीसगढि?ा आॅलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर 17 से 22 जुलाई तक, जोन स्तर पर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक, विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर 07 अगस्त से 21 अगस्त, जिला स्तर पर 25 अगस्त से 04 सितंबर और संभाग स्तर पर 10 सितंबर से 20 सितंबर 2023 तक आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के द्वारा जिला स्तरीय ओलम्पिक आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति बनाई गई जिसके अध्यक्ष कलेक्टर है, समिति के सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक है। इसी प्रकार सभी विकासखंडों  के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजन समिति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित की गई है। साथ ही छत्तीसगढि?ा ओलम्पिक 2023-24 के  ग्राम पंचायत स्तर (राजीव युवा मितान क्लब), जोन स्तर विकासखण्ड स्तर, जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  

छत्तीसगढि?ा ओलम्पिक आयोजन में महिला व पुरूष के लिए 3 वर्गों (18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक) में आयोजित किया जाना है। आयोजन सम्पादन के लिए स्थानीय व्यायाम शिक्षक, वरिष्ठ खिलाडियों का सहयोग लिया जाएगा, प्रत्येक स्तर पर चयनित खिलाडि?ों की चयन सूची विकासखण्ड स्तर एवं विकासखण्ड स्तर के आयोजन पश्चात जिला स्तर पर संकलित की जाएगी।

 

 

#Chhattisgarhi Olympics

Source : Agency

पाठको की राय