Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मिले युकां अध्यक्ष उदय भानु, सरकार कर रही द्वेषपूर्ण कार्रवाई

दुर्ग.

बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मिलने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता पुष्पा यादव, पत्नी श्रुतिका यादव और बड़े भाई धर्मेंद्र यादव सहित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने विधायक देवेंद्र माता को ढांढस बंधाया और जल्द ही जेल से बाहर आने की बात कही.

मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की लोकप्रियता और उनके बढ़ते कद को देख भाजपा सरकार ने यह पूरी कार्रवाई द्वेषपूर्ण की है. विधायक के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है और यही वजह है कि आज 60 दिन से ज्यादा हो गए पुलिस अपना चालान प्रस्तुत नहीं कर सकी है. इस मौके पर विधायक देवेंद्र की माता ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु संविधान की एक प्रति भी भेंट की. इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

 

#Chhattisgarh-Durg#Youth Congress President#Uday Bhanu#MLA Devendra Yadav

Source : Agency

पाठको की राय