Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर के अवंती विहार में पार्किंग के विवाद में युवक का फोड़ा सिर, जख्म में भर दिए लाल मिर्च

रायपुर।

पार्किंग को लेकर अवंती विहार में देर रात जमकर बवाल हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच सुबह चार बजे तक लाठी-डंडे चले. घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना सीएसपी के साथ कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे.
घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है.

अवंती विहार में पार्किंग विवाद पर चार युवकों ने मिलकर पहले युवक का सिर फोड़ दिया, फिर जख्म में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया. जानकारी मिलने पर युवक के पक्ष के 40-50 लोग मौके पर पहुंचे, जिनसे बचने के लिए आरोपी घर में घुस गए. इसके बाद शुरू हुआ हंगामा सुबह लगभग चार बजे तक चला.

 

#Chhattisgarh-Raipur#head broken

Source : Agency

पाठको की राय