Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

जगदलपुर।

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि देवड़ा निवासी भदरू कोशले पिता लोकनाथ कोशले 29 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, बीती रात पैदल घूमते हुए सम्राट ढाबा तक पहुँचा था, की विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को भानपुरी अस्पताल ले गए, जहाँ से खराब हालात को देखते हुए महारानी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत के साथ ही 3 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, देर रात को मृतक का शव मेकाज लाया गया,वही मृतक 4 भाई बहनों में चौथे नंबर का था।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#Young dies#road accident

Source : Agency

पाठको की राय