Sunday, October 25th, 2026

झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण की शहादत छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा :मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की 02 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि विद्याचरण जी ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की।

भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। वह एक कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। श्री बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण जी की शहादत, छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय