छत्तीसगढ़ न डोलेगा न ही अड़ेगा-मरकाम
रायपुर
ढाई-ढाई साल का सियासी हलचल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है जबकि कल दिल्ली से लौटे सीएम के बयान के बाद तो इसका पटाक्षेप हो जाना चाहिए। यह विषय ही ऐसा चर्चा का बन गया है कि कोई बोल दे,तो कोई मिल जाए तो,कहीं साथ बैठ जाएं तो खबर बनकर कुछ ही पल में पूरे सूबे में फैल जाती है और लोग इसका अपने स्तर पर कयास लगाना शुरू कर देते हैं। अब रायपुर के सर्किट में आधा दर्जन विधायक साथ बैठकर चाय क्या पी ली खबर फैल गई कि विधायकों का लगा जमावड़ा..। इनमे विधायक बृहस्पत सिंह,चंद्रदेव राय,विनय जायसवाल,गुलाब कमरो,गुरुदयाल बंजारे,पुरुषोत्तम कंवर,कुंवर निषाद,चिंतामणि महराज,भुनेश्वर बघेल व रश्मि सिंह शामिल बताये गए हैं।
उधर पेंड्रा जिले के दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ढाई-ढाई साल के मुद्दे की सियासत के बीच कहा कि छत्तीसगढ़ न डोलेगा न ही अड़ेगा, छत्तीसगढ़ जैसा था वैसा ही है। कल सीएम का कार्यकतार्ओं ने नई ऊर्जा से स्वागत किया, पीसीसी हमेशा पालक की भूमिका में होता है। हम पालक की ही भूमिका निभा रहे हैं। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम पेंड्रा के बाद मरवाही पहुंचे, मरकाम ने यहां मरवाही विधायक डॉक्टर के.के.ध्रुव से उनके निवास पहुंचकर भेंट की है। उनके पुत्र के असामयिक निधन पर पूरी पार्टी की ओर से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

पाठको की राय