Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-वॉलीबाल संघ के महेश गागड़ा बने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़  वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश गागड़ा के साथ रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया,छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे।

बता दें कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी हार हुई थी। इस पर उन्होंने तत्कालानीन बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर चुनाव में कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया था।

 

#Chhattisgarh#Volleyball Association#Mahesh Gagda

Source : Agency

पाठको की राय