Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ ने चलाया अनुशासन का डंडा, पीसीसी सचिव त्रिलोक समेत 5 नेताओं को नोटिस जारी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत सामने आ रही हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी गतिविधि अपनाया है। तीन विधानसभा सीटों के कांग्रेस नेताओं ने इस तरह का चलन अपनाया है, जिसे पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर में जवाब मांगा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले की संज्ञान में लिया है। उन्होंने ने पामगढ़, बेलतरा और चंद्रपुर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी काम करने वालों को नोटिस जारी किया है। तीन विधानसभा सीटों में पांच लोगों को नोटिस जारी हुआ है। इसमें त्रिलोक श्रीवास, पुष्पा पाटले, तारकेश्वर गभेल, दुर्गेश जायसवाल और गीतांजलि पटेल शामिल हैं। इन पांचो को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि पीसीसी सचिव त्रिलोक श्रीवास, राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य पुष्पा पाटले, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल और शक्ति जिला के इंका नेत्री गीतांजलि पटेल को नोटिस जारी हुआ है।

 

#Notices served to three including

Source : Agency

पाठको की राय