Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बस्तर में देखेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन

दंतेवाड़ा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम दंतेवाड़ा पहुंचेगी. अपने दौरे के दौरान मंत्री स्वास्थ्य महकमे का जायजा और कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक के साथ दंतेश्वरी मन्दिर में दर्शन करेगी.

दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने फील्ड विजिट भी कर सकती है. अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद हैं. चुनाव में उन्होंने 471,631 वोट हासिल किए थे. इस सीट पर समाजवादी पार्टी से रमेश चंद बिंद चुनाव मैदान में थे, जिन्हें 433,821 वोट मिले. वहीं बसपा के मनीष कुमार को 144446 वोट हासिल हुए. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक युवा महिला चेहरा हैं. वे अपने पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (एस) का प्रतिनिधित्व करती हैं. अपना दल पार्टी दो धड़ों में बंटी है, अपना दल (एस) जो अनुप्रिया पटेल के नाम से जानी जाती है और अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां करती हैं.

 

#Chhattisgarh-Bastar#Anupriya Patel#Union Minister

Source : Agency

पाठको की राय