Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में पीडीएस की कालाबाज़ारी में दो सेल्समैन गिरफ्तार, सरपंच और सचिव फरार

सुकमा.

सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है। जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इलाके में पीडीएस की कालाबाजारी का मामला पहली बार आया हो। ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं जहां पीडीएस की कालाबाजारी पाई गई।

लेकिन अब तक विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखी जाती रही है जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होता था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं होती थी और फाइलें धूल खा रही होती थी मिली जानकारी के अनुसारचिंतलनार थानाक्षेत्र अंतर्गत पीडीएस राशन कालाबाज़ारी के 2 मामले में 2 फ़रार आरोपी गिरफ़्तार किये गए है। चिंतलनार में कुल 571 क्विंटल पीडीएस राशन ,बाज़ार मूल्य 2544195 रुपये की अवैध कालाबाज़ारी हुई थी। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार के अपराध अपराध क्रमांक 13/2024 धारा धारा - 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955,  BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी विजय हेमला 24 वर्ष पिता भीमा निवासी बंजेपल्ली सेल्समेन एलमपल्ली को अपराध क्रमांक 14/2024 धारा - 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955,  BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी भीमसेन वेट्टी  उम्र 19 वर्ष पिता रामलाल निवासी केरलापेंदा सेल्समेन केरलापेंदा को गिरफ़्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। अन्य फ़रार आरोपी हिमानी मडकम सरपंच , तेलाम पायके सरपंच, गोपी कृष्ण राजपूत सचिव, हिमांचल पूरी सचिव की तलाश जारी है।

 

#Chhattisgarh-Sukma#PDS#salesmen arrested#Sarpanch-Secretary absconding

Source : Agency

पाठको की राय