Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में चार बच्चों समेत दो सगी बहनें 19 दिनों से गायब, पुलिस को नहीं मिला सुराग

कोंडागांव.

कोंडागांव जिला के केशकाल थाना से एक अजीब मामला सामने आया है। शादीशुदा दो सगी बहन अपने चार बच्चों के साथ 18 दिन से लापता हैं जिसके चलते ससुराल और मायके दोनों ही परिवार काफी चिंतित हैं। ससुराल पक्ष के लोगों ने गुम होने के एक सप्ताह बाद 26 जून को केशकाल थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।  यह पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरडीही और ग्राम ठाकुरपारा अड़ेंगा का है।

केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा निवासी दो महिलाएं बीते 17 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं, केशकाल पुलिस के मुताबिक कलेंद्री बाई पटेल 25 वर्ष व बुधयारिन पटेल उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अड़ेंगा की रहने वाली है। दोनों सगी बहनें हैं, जो दिनांक 17 जून को अड़ेंगा से मायके नवागांव बेलर जिला धमतरी जाने के लिए निकली है उनके साथ 4 बच्चे भी हैं। महिलाओं का मोबाइल भी बंद आ रहा है। बेलर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने पहले आस पड़ोस व रिश्तेदारों के पास पहले पतासाजी की उसके सप्ताह भर बाद 26 तारीख को थाना केशकाल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से लापता लोगों की पता तलाश किया जा रहा है।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#sisters-children missing

Source : Agency

पाठको की राय