Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरिया में बाघ के हमले से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरिया.

कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत और एक घायल होने की सूचना के बाद रेगुलर फॉरेस्ट और नेशनल पार्क की टीम जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर से सटे कोरिया वनमंडल परिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम पोड़ी में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत, एक घायल के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। बाघ ने तीन भैंस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो भैंस की मौत हो गई है। वहीं एक घायल भैंस का इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक एक भैंस को मारकर मांस भी खाया है। हमला वाले स्थल पर बाघ के पंजों के निशान पाए। ग्रामीण एवं पशु मालिक मनोज और श्रवण के एक-एक भैंस की मौत हुई है। फिलहाल घटना के बाद नेशनल पार्क और कोरिया वनमंडल के स्टाफ एलर्ट मोड़ पर हैं। घटना स्थल के आसपास बाघ के मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जहां बाघ द्वारा दो भैंस को अपना शिकार बनाने की बात कही है। वह स्थल गुरु घासीदास नेशनल पार्क से कुछ दूर पर स्थित है। यह कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में आता है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनहत क्षेत्र से करीब 5-6किलोमीटर दूर घुनघुट्टा जलाशय के पास घने जंगल के बीच भैंस को अपना शिकार बनाया है। जिससे ग्रामीण जंगल की ओर जाने से डर गए हैं। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर के संचालक सौरभ सिंह ठाकुर ने बताया कि नेशनल पार्क सीमा से बाहर कुछ दूरी पर कोरिया वनमंडल में बाघ द्वारा पालतू पशु को शिकार करने का मामला सामने आया है। वहां वाइल्ड एनीमल की जानकारी के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए है। साथ ही पगमार्क की जांच की जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Korea#tiger attack#Two buffaloes

Source : Agency

पाठको की राय