Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत और दुसरे बाल-बाल बचे

कबीरधाम.

कबीरधाम में आज रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा का है। जानकारी अनुसार ग्राम भोंदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बड़े से गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के चक्के में फसने से चालक संजू मरावी की मौत हो गई।

ट्रैक्टर ट्राली में बैठे अन्य लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। मौके से चालक संजू मरावी को बोड़ला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसके आने से पहले मौत हो चुकी थी। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि इस साल 2024 कबीरधाम जिले में सड़क हादसे की ग्राफ बढ़ा है। जनवरी से अक्टूबर तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र का है, जहां पिकअप वाहन पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#Tractor trolley returning

Source : Agency

पाठको की राय