Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में खेत में परिवार के तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक मौत और दो की हालत गंभीर

कोरबा.

कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और खेत में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, फूल दास (30) और उसकी पत्नी किरण महंत और उसके पिता रामदास तीनों खेत में काम करने गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदला और काली घटा छाने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों खेत में ही गिर गए, जहां फूल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं किरण महंत और रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास कम कर रहे खेत में लोगों की नजर पड़ी जहां दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को पहले घर लेकर आए। यहां किरण और रामदास को नजदीकी चापा अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

#Chhattisgarh-Korba#sky lightning#Three members struck

Source : Agency

पाठको की राय