Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने दो युवकों को मारे चाकू, मोबाइल लूटकर फरार

कांकेर।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. आज बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से हमला किया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने रतेसरा और मचांदूर के बीच दो अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है. चाकू से हमले कर आरोपियों ने नाबालिग से मोबाइल लूट लिया. इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. हमले में दो युवक घायल हुए हैं. एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही.

 

#Chhattisgarh-Kanker#masked bike rider#stabbed youths

Source : Agency

पाठको की राय