Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बेमेतरा में साधु बनकर आए चित्रकूट के लुटेरे ने 11.19 लाख ठगे, घर में गड़ा धन खोदने पर निकले नकली गहने

बेमेतरा.

नांदघाट थाना क्षेत्र के भोपसरा गांव में एक गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 11.19 लाख रुपये की ठगी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी साधु की वेशभूषा में पीड़ित के घर पहुंचा था। मामले को लेकर पीड़ित गंगाराम साहू (52) ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित गंगाराम साहून ने बताया कि आठ दिसंबर को 2022 को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला विजय जोशी उसके घर आया था।

घर में भोजन कर रात्रि विश्राम करने की बात कही। रात में आरोपी ने पीड़ित को उसके घर में गड़ा हुआ धन होने की बात कही। पूजा पाठ कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चला गया। ठीक एक माह बाद आरोपी वापस आया व घर में पूजा शुरू कर दी। इसके बाद एक कमरे में 3-4 फीट खुदाई कर पीतल के गुंडी में सोने जैसे बिस्किट व सिक्के निकालकर दिया। इससे एक बड़ा और हंडा होने की बात कहकर सभी सामान को उसी गड्ढे में बांधकर दबा दिया। इसके बाद से आरोपी ने पीड़ित को ठगना शुरू दिया। बीते एक साल से अलग-अलग किश्त में रुपये लेते जा रहा था।

एक बार तो पीड़ित ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आरोपी को 3.50 लाख रुपये दिए थे। आगे की पूजा कार्यक्रम कराने का धोखा दे रहा था। इसी बीच पीड़ित ने पहले से दबे गड़े धन को निकाला तो पता चला कि सभी आभूषण नकली हैं। ठगी की शिकार होने के बाद पीड़ित ने छह जून 2024 को नांदघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत बाद पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

 

#Chhattisgarh-Bemetara#saint cheated#buried treasure

Source : Agency

पाठको की राय