Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-सूरजपुर के शरमा पंचायत के सचिव दयाशंकर साहू निलंबित, लाखों के गबन का आरोप

सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शरमा के सचिव दयाशंकर साहू को लाखों रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ग्राम पंचायत शरमा के ग्रामीणों द्वारा गबन की शिकायत किए जाने के बाद की गई है.

बता दें, बीते दिनों ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और अनशन पर बैठकर सचिव दयाशंकर साहू पर गबन के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पंचायत अधिनियम के तहत सचिव पर यह कार्यवाही की गई है.

 

#Chhattisgarh-Surajpur#Panchayat secretary

Source : Agency

पाठको की राय