Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-महतारी वंदन योजना के एक हजार रुपये ले रहीं सनी लियोनी!, सरकार जांच कराकर वसूलेगी

रायपुर।

एक्ट्रेस सनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये ले रही थी! मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने और इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्रवाई की। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।

 

#Chhattisgarh#Sunny Leone#Mahtari Vandan Yojana

Source : Agency

पाठको की राय