Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, खुशी का माहौल

सुकमा.

कहते हैं कि ऊपर वाले की लीला निराली है। वर्तमान समय में कई दंपति एक बच्चे की किलकारी सुनने के लिए हजारों जतन करते हैं। यहां तक की आईवीएफ का सहारा तक लेने से भी नहीं चूकते हैं तो वहीं दूसरी ओर कभी-कभी ईश्वर किसी पर इतनी कृपा बरसा देते हैं जिसका अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता।

ऐसा ही एक करिश्मा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में देखने को मिला जहां गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सुकमा जिले के जमीर के सरपंच हिरमा कवासी की पत्नी ने अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। दरअसल सुकमा जिले के जैमेर पंचायत के तहत हमीरगढ़ की एक आदिवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं और इन बच्चों में दो लड़का दो लड़की बताई जा रही हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला सुकमा जिले के जैमेर की रहने वाली है और जिले में एक साथ चार बच्चों के जन्म का पहला मामला है। हालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले जिले में सामने आ चुके हैं लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला है। कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।

 

#Chhattisgarh-Sukma#four children birth

Source : Agency

पाठको की राय