Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में तेज आंधी से पोल और पेड़ सड़क पर गिरे, आवागमन बाधित और तेज बारिश की संभावना

सुकमा.

सुकमा जिले में देर शाम तेज आंधी और पानी का असर देखने को मिला। जहां सुकमा नगर पालिका में तेज आंधी और बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट का पोल सड़क पर गिर जाने से आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा मौके पर पहुंचे पोल को हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया।

वहीं सुकमा जिले से लगे मलकानगिरी मार्ग पर जगह-जगह तेज आंधी और बारिश की वजह से जगह जगह सड़क पर पेड़ गिर गए, जिस वजह से घंटे सड़क पर जाम लग रहा और आवागमन प्रभावित रहा जिसके बाद मलकानगिरी से प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल अगले 3 घंटे में मौसम विभाग ने सुकमा दंतेवाड़ा बीजापुर जैसे कई इलाकों में तेज आंधी बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश की संभावना जताई है।

 

#Chhattisgarh-Sukma#Poles-trees fell

Source : Agency

पाठको की राय