Tuesday, October 20th, 2026

Chhattisgarh: सड़क पर गंभीर हालत में मिली छात्रा, अस्पताल में तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा.

स्कूल से घर लौट रही छात्रा संदिग्ध हालत में दरिमा स्थिति बचरापरा के पास सड़क पर गंभीर हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मारी थी। वहीं, इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसी बीच डॉक्टरों ने घटना को सड़क हादसा नहीं, बल्कि मारपीट से गंभीर चोट लगने से मौत का कारण बताया है।

पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर गांव निवासी संध्या सतनामी (9) शुक्रवार को प्राइमरी विद्यालय मुकुंदपुर में पढ़ाई करने गई थी। शाम को छुट्टी होने पर वह पैदल घर लौट रही थी। इसी बीच बचरापारा ट्रांसफार्मर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की मौत हादसे में नहीं, बल्कि मारपीट से चोट लगने से हुई है। छात्रा के साथ किसने मारपीट की, यह भी एक सवाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।

 

#Police#engaged investigation#student found#critical condition#died in hospital

Source : Agency

पाठको की राय