छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2023 का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन स्थगित, बोर्ड पुनर्गठन करने के कारण लिया निर्णय
रायपुर.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह 14 अक्टूबर से पांच नवंबर 2024 के बीच होना था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है।
बता दें कि पीएससी में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। इसके वजह से पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ गई। पुराने सदस्यों की संख्या के अनुसार साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया था। अब फिर से साक्षात्कार के लिए बोर्ड का गठन होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित होगी। यही वजह है कि राज्य सेवा परीक्षा-2023 के लिए पूर्व में निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को स्थगित किया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।
#Chhattisgarh#State Service Exam#interview postponed

पाठको की राय