Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन का 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी

रायपुर
 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित हायर सेकेंडरी मुख्य और अवसर परीक्षा 2021 का परीक्षा शनिवार को दोपहर 12 बजे जारी किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा परिणाम आनलाइन जारी किया। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में 79 हजार 764 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे इनमें 78 हजार 164 शामिल हुए। 98.20 फीसद बच्‍चे उत्‍तीर्ण हुए।

इस बार घर बैठे हुई थी परीक्षा
कोरोना महामारी के कारण ओपन स्कूल बोर्ड की परीक्षा इस साल बच्चों ने घर बैठे ही दी थी। ओपन स्कूल की ओर से परीक्षार्थियों को उत्तर-पुस्तिका और प्रश्न पत्र घर ले जाने के लिए दिया गया था। ओपन स्कूल ने तार्किक सवाल पूछे थे जिसे बच्चों को ओपन बुक एग्जाम के पैटर्न में हल करना था। पिछली बार भी ओपन स्कूल की परीक्षा में असाइनमेंट के आधार पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

#छत्तीसगढ़ राज्य ओपन

Source : Agency

पाठको की राय