Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-राज्यपाल रमेन डेका से मिले राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी, बाल कल्याण गतिविधियां बताईं

रायपुर.

राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सामान्य सचिव श्री चंद्रेश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने संस्था कीे गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य भारत का एक मात्र स्पीच थेरेपी सेंटर उनकी संस्था द्वारा रायपुर के सप्रे स्कूल में स्थापित किया गया है। जहां नाम मात्र राशि पर सेवाएं दी जाती है।

उन्होंने बताया कि अब तक 24 बच्चों का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाया गया है। अब ये बच्चे सामान्य स्कूलों में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैै। वर्तमान में सेंटर में 54 बच्चे थेरेपी ले रहे हैं। राज्यपाल श्री डेका ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि वे जल्द ही स्पीच थेरेपी सेंटर को देखने आयेंगे। इस अवसर पर डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा उपस्थित थे।

 

#Chhattisgarh#Governor Ramen Deka#Child Welfare Council

Source : Agency

पाठको की राय