Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ-कोंडागांव में बरामद किए छह प्रेशर कुकर बम, पुलिस ने बड़े हादसे को टाला

कोंडागांव.

कोंडागांव पुलिस ने बीते गुरुवार को थाना धनोरा मांडगांव क्षेत्र से नियमित गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए छह प्रेशर कुकर बम बरामद किए। इन बमों में चार किलोग्राम वजनी तीन नग और तीन किलोग्राम वजनी तीन नग आईईडी बरामद किया। बमों का कुल वजन लगभग 21 किलोग्राम था।

नक्सलियों ने इन आईईडी बमों को पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगाया था। एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह खतरा भांपते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के नेतृत्व में तत्काल कदम उठाया। इसके बाद बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने मिलकर इन बमों को सावधानीपूर्वक मौके पर ही नष्ट कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते धनोरा मांडगांव क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#cooker bombs

Source : Agency

पाठको की राय