Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला की गला दबाकर हत्या, गहने-रुपये और सामान चुराया

सक्ति.

हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी में हुई बुजुर्ग महिला मंगली बाई की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की नीयत से हत्या की गई थी। आरोपियों के कब्जे से गहने, नकदी रकम और बैंक पासबुक, गैस कार्ड और मोबाइल को बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार, आठ नवंबर की रात को महिला मंगली बाई मित्तल घर में अकेली सोई हुई थी।

इस बीच चार युवक व विकास मधुकर, सुभाष खूंटे निवासी धमनी और प्रहलाद श्रीवास, समीर रात्रें निवासी हसौद लुट के नियत से घर में घुसे हुए थे। इस दौरान महिला  चिल्लाने लगी तब समीर ने मुंह दबा दिया। वहीं, विकास और सुभाष ने गला दबाकर हत्या की। बुजुर्ग महिला ने पहना हुआ गहने और नकदी रकम, राशन कार्ड, मोबाइल, गैस कार्ड, दो बैंक पासबुक की चोरी कर फरार हो गए थे। इसमें आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये को पिरदा गांव में चल रहे मेले में खर्चा करना बताया। वहीं, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया है। रविवार को  चारों आरोपी विकास मधुकर ग्राम धमनी सुभाष  खूंटे ग्राम धमनी प्रहलाद श्रीवास हसौद समीर रात्रे हसौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

#Chhattisgarh-Sakti#Woman strangled#stolen

Source : Agency

पाठको की राय