Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-सक्ति में ट्रेलर ने बाइक को कुचला, मेला देखने जा रहे तीन दोस्तों की मौत

सक्ति.

सक्ति जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को  जब्त कर चालक को पकड़ा है। तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था।

जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त जिसे देखने के लिए दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली,नरेश माली,डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी। घटना रविवार की रात करीबन 9.15 बजे की है, घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित किया है। डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वहीं वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। डभरा थाने में FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Sakti#Trailer crushes

Source : Agency

पाठको की राय