Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-सक्ति में नाबालिग लड़की से 27 दिन किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

सक्ति.

बाराद्वार थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रामरति यादव को पुलिस ने सागौन बाड़ी डुमरपारा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला ने बताया कि तीनों देवरानी-जेठानी परिवार सहित कमाने खाने के लिए राउरकेला (ओडिशा) चले गये थे।

छोटी ननद (14) है, जो अपने पिता के साथ ग्राम कडारी में थी। दिवाली त्योहार मनाने अपने घर कडारी आए। त्योहार मनानें के बाद सात नवंबर की रात में उसके पास छोटी ननद सोई थी। तब उसने बताया कि ग्राम कडारी का रामरति यादव ऊर्फ बुटु यादव ने तीन जून 2024 से 30 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। अपराध को छिपाने के उद्देश्य से पीड़िता को बहला-फुलाकर व उम्र बढ़ाकर गर्भपात कराने हॉस्पिटल ले गया था। वहीं, मामले के आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु गांव से फरार होकर ग्राम डुमरपारा सागौन बाड़ी में जाकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

 

#Chhattisgarh-Sakti#minor girl raped

Source : Agency

पाठको की राय