Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-गौरेला में रंजना यादव की हत्या ने पकड़ा तूल, समाज ने रैली निकालकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

गौरेला.

गौरेला के भीड़भाड़ वाले जगह पर 26 जून को दिनदहाड़े हुए रंजना यादव की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज यादव समाज के लोगो ने गौरेला के संजय चौक से एसडीएम कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर पहुचे और एसडीएम को राज्यपाल मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए आरोपी को फाँसी देने के साथ मृतिका के परिजनों को मुआवजा व घर के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की है।

26 जून को गौरेला के भीड़भाड़ वाले एसबीआई बैंक के पास दिन दहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज यादव समाज के लोगों के द्वारा गौरेला के संजय चौक से पैदल रैली निकालकर पुलिस थाना होते हुए सैकड़ों यादव समाज के लोग तहसील चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुचे इस दौरान समाज के लोगो के द्वारा नारेबाजी करते हुए रंजना के हत्यारे को फाँसी दो का नारेबाजी करते रहे। जहां पर समाज के लोगो ने एसडीएम पेण्ड्रा रोड़ को ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने रंजना यादव की दिन दहाड़े हुए हत्या के मामले में दोषी युवक को फाँसी देने पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि 1 करोड़ रुपए व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग की है। वहीं समाज के लोगों ने बहन बेटियों के सुरक्षा को लेकर भी सवालिया निशान उठा रहे है। वहीं मामले में एसडीएम पेण्ड्रा रोड का कहना है समाज के लोगो के द्वारा ज्ञापन दिया गया है मामले में शासन को उनका ज्ञापन भेजा जाएगा।

 

#Chhattisgarh-Gaurela#Ranjana Yadav

Source : Agency

पाठको की राय